आगरालीक्स…आगरा में पांच डिग्री तक नीचे गिरा अधिकतम तापमान. शनिवार शाम को भी बदला मौसम…
मौसम में उतार—चढ़ाव जारी
आगरा में मौसम का उतार चढ़ाव जारी है. अभी कुछ दिनों तक आगरा का अधिकतम तापमान जहां 42 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 37.7 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी जहां दो दिन पहले 25 डिग्री को क्रॉस कर गया था वह शनिवार को 21.4 डिग्री दर्ज किया गया. शुक्रवार को शाम को अचानक मौसम बदल गया था और धूलभरी तेज हवाएं चलने लगी थी जबकि रात को बूंदाबांदी भी हुई थी. इसी का असर आज के तापमान पर देखा गया है. शनिवार को भी शाम होते ही मौसम थोड़ा बदल गया. हल्की हवाएं चलने लगी थीं.
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ये रहेगा मौसम
18-Apr 19.0 38.0 Mainly Clear sky
19-Apr 20.0 38.0 Mainly Clear sky
20-Apr 21.0 39.0 Mainly Clear sky
21-Apr 23.0 40.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
22-Apr 22.0 39.0 Sunny Day
23-Apr 22.0 40.0 Sunny Day