आगरालीक्स…आगरा में तेजी से बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा. हालात ज्यादा चिंताजनक. रविवार को यहां—यहां हुई मौतें.
आगरा में कोरोना वायरस के कारण हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. हर दिन रिकॉर्ड संक्रमित मिल रहे हैं. इसके अलावा मौतों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है. शनिवार को जहां 3 लोगों की मौत हुई तो वहीं पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत संक्रमण से हो चुकी है.
रविवार को यहां यहां हुई मौत
58 वर्षीय पुरुष निवासी बेलनगंज
48 वर्षीय पुरुष निवासी दयालबाग
80 वर्षीय पुरुष निवासी अछनेरा
82 वर्षीय महिला निवासी अछनेरा
मौतों की संख्या में भी बढ़ोतरी
आगरा जिस रफ्तार से कोरोना बढ़ रहा है उसी के साथ—साथ मौतों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. रविवार को ही एक दिन में 4 लोगों की मौत हुई है. इस महीने अब तक 15 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है. जबकि जनवरी, फरवरी और मार्च माह के तीन माह में सिर्फ 6 मौतें ही कोरोना संक्रमण से हुई थी.