आगरालीक्स… आगरा में एसोसिएशन स्वैच्छिक बाजार बंद कर रहीं हैं। दो बडी एसोसिएशन ने बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है।
आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर ने निर्णय लिया है कि शहर के सभी एंपोरियमों को 30 अप्रैल तक बंद रखा जाएगा, जिससे एंपोरियम संचालक और उनके कर्मचारी कोरोना संक्रमण से बच सकें। एसोसिएशन का कहना है कि ताजमहल बंद है इसलिए भी बहुत कम पर्यटक आ रहे हैं। ऐसे में एंपोरियम बंद करने से कोई समस्या नहीं आएगी।
कल से जूता कारोबारियों ने 24 अप्रैल तक किया बंद
इसके साथ ही आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन ने भी प्रतिष्ठान बंद करने का निर्णय लिया है, अध्यक्ष गागन दास रामानी का कहना है कि जूते के सभी थोक बाजार 24 तक बंद रहेंगे।