आगरालीक्स… आगरा में कोरोना के मरीजों को बेड नहीं मिल रहा है, कहां जांच कराएं, वैक्सीन कहां लगेगी, हेल्प लाइन नंबर हुआ जारी।
आगरा में कोरोना के सक्रिय केस 2000 के पार पहुंच चुके हैं, लगातार गंभीर मरीजों की संख्या बढ रही है। इससे मरीजों को भर्ती करने में समस्या आने लगी है। मरीज भर्ती नहीं हो पा रहे हैं, कोविड हास्पिटल पहुंचने पर कहा जा रहा है कि बेड खाली नहीं है। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।
24 घंटे काम करेगा कंट्रोल रूम
कोरोना संदिग्ध और कोरोना संक्रमित मरीजों की कंट्रोल रूम से 24 घंटे मदद की जाएगी। कोरोना से संबंधित कोई भी समस्या होने पर कंट्रोल रूम के नंबर 0562- 2551601 पर संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में सभी विभागों के कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है, जिससे लोगों की समस्या का समाधान किया जा सके।
कमांड एंड कंट्रोल रूम सीएमओ कार्यालय
0562 5600508
0562 2600412
कोविड कंट्रोल रूम
0562 2551601