आगरालीक्स…आगरा में तेजी से बिगड़ रहे हालात. बुधवार को भी 4 लोगों की कोरोना से मौत. रिकॉर्ड 566 कोरोना संक्रमित मिले.
तेजी से ले रही चपेट में बीमारी
आगरा में कोरोना की रफ्तार तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है. बुधवार को आगरा में रिकॉर्ड 566 कोरोना संक्रमित 24 घंटे के अंदर मिले हैं जबकि चार और लोगों की इस संक्रमण से जान चली गई. लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. जरूरी है कि घर से निकलते समय मास्क जरूर लगाएं और बेवजह घर से बाहर न निकलें. बुधवार को चार और लोगों की मौत के बाद आगरा में अब तक इस संक्रमण से 203 लोगों की जान जा चुकी है. शहर में अब तक 15056 लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं जबकि इनमें से 11442 लोग इससे ठीक हुए हैं.
एक्टिव केस 3411
आगरा में तेजी से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से एक्टिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है. आगरा में इस समय 3411 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है. रिकवरी प्रतिशत भी तेजी से लगातार गिरती जा रही है. बुधवार को आगरा में कोरोना से रिकवरी का प्रतिशत 76 प्रतिशत तक रह गया. यह पिछले 20 दिनों से लगातार घट रही है.
लोगों को ध्यान रखने की जरूरत
आगरा में जिस हिसाब से कोरोना संक्रमितों की संख्या हर रोज बढ़ रही है और रिकॉर्ड चल रहे हैं. उस हिसाब से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. मास्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने की जरूरत है.