आगरालीक्स…आगरा में कोरोना से मौतों की संख्या में तेजी से हो रहा इजाफा. अस्पतालों में भी हालत खराब. सतर्क रहने की सख्त जरूरत.
आगरा में कोरोना के कारण स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. रोजाना रिकॉर्ड पॉजिटिव आगरा में मिल रहे हैं तो वहीं तेजी से मौतों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है. मरीजों के लगातार मिलने के करण अस्पतालों में भी हालत खराब है. हालांकि शहर में 22 कोविड अस्पताल बनाए गए हैं लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण यहां जगह कम होने लगी है. गुरुवार को आगरा में 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई. आगरा में अब तक 208 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. इस महीने में ही आगरा में करीब 25 लोगों की मौत हो चुकी है.
सतर्क रहने की जरूरत
आगरा में कोरोना के कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है. ऐसे में लोगों को सचेत रहने की सख्त जरूरत है. प्रशासन द्वारा लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वे मास्क पहनें और बेवजह घर से बाहर न निकलें. इसके लिए सख्ती भी अपनाई जा रही है.
लापरवाही बरत रहे अभी भी लोग
आगरा में कोरोना के कारण हालात बेकाबू हैं लेकिन इसके बावजूद कई लोग इस बीमारी को समझना नहीं चाह रहे और लगातार लापरवाही बरती जा रही है. शहर के बाजारों में कई लोग ऐसे होते हैं जो कि मास्क अभी भी नहीं पहन रहे हैं और न ही अन्य कोविड नियमों का पालन कर रहे हैं.