आगरालीक्स …आगरा में कोरोना से मचे हाहाकर के बाद राज्यमंत्री, सांसद और विधायकों ने डीएम और एसएसपी के साथ बैठक की। कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज और व्यवस्थाओं ..
आगरा में कोरोना के सक्रिय केस 4087 पहुंच गए हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के इंतजाम ध्वस्त हो चुके हैं। बेड के लिए मरीज को लेकर तीमारदार भटक रहे हैं, कोविड कंट्रोल रूम पर फोन कर रहे हैं लेकिन बेड नहीं मिल रहा है। दिन ब दिन कोरोना के नए केस बढ रहे हैं और कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों की संख्या बढती जा रही है। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में समस्या आने लगी है।
राज्यमंत्री, सांसद और विधायकों ने की बैठक
आगरा में सभी जनप्रतिनिधि भाजपा पार्टी के हैं। कोरोना के केस बढने और मरीजों को बेड न मिलने पर लोगों में आक्रोश है। इसे देखते हुए राज्यमंत्री डा जीएस धर्मेश, सांसद एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर सहित विधायकों ने डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी मुनिराज के साथ कोरोना की रोकथाम और इलाज के इंतजाम को लेकर चर्चा की।