आगरालीक्स…. आगरा में हर घंटे 24 नए केस, एक साल से कम उम्र की बच्ची, उसकी मां के साथ ही कपल, एक ही परिवार के कई लोग संक्रमित हुए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या 16196 हो गई है।
आगरा में शुक्रवार को कोरोना के 594 नए केस आए हैं। गणपति अपार्टमेंट, विश्वकर्मा वाटिका, सिकंदरा आवास विकास कालोनी, कमला नगर, दयालबाग सहित शहर के हर हिस्से से कोरोना के नए केस मिले हैं।
चार मरीजों की हुई मौत
जबकि आगरा में शुक्रवार को बल्केश्वर निवासी 48 साल के मरीज, लोहामंडी निवासी 62 साल के मरीजए 68 साल के शहीद नगर निवासी मरीज और 81 साल के दयालबाग निवासी कोरोना संक्रमित मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। अभी तक कोरोना संक्रमित 212 मरीजों की मौत हो चुकी है।
461 मरीजों हुए ठीक
शुक्रवार को कोरोना से 461 मरीज ठीक हो गए। 11648 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। मरीजों

कोविड हास्पिटल
सरकारी अस्पताल 02
निजी कोविड अस्पताल 38
कोविड हास्पिटल में बेड 1594
आइसीयू बेड 668
वेंटीलेटर 130