आगरालीक्स…आगरा के अस्पतालों में बैड नहीं है. ऐसे में आईएमए की होम केयर सुविधा शुरू….दवाएं, आक्सीजन, डाॅक्टर्स से परामर्श तक सब कुछ घर पर..जरूरी नंबर जारी
आगरा के सभी covid हॉस्पिटल भरे हुए हैं कहीं भी बेड खाली नहीं है. ऐसे में जनता अपना संयम न खोए. बुखार होने पर स्वयं को घर में आइसोलेट करना और चिकित्सकों से तुरंत संपर्क telephonically करें. इसी के तहत IMA AGRA home care program, शुरू कर रहा है. इसके तहत आईएमए के डॉक्टरों द्वारा एक टीम होम आइसोलेट में मरीजों को दस दिन तक इलाज की सुविधा देगी. इसके लिए 200 रुपये प्रति दिन चार्ज रखा गया है. इसके अलावा आईएम द्वारा फिजिशियन और सुपरस्पेशियलिटिस्ट द्वारा सप्ताह में या फिर आन डिमांड पर देखा भी जाएगा. होम आइसोलेशन में लोगों को आईएम द्वारा मेडिकल किट—पल्स मीटर, डिजिटल थर्मोमीटर, मास्क्,ग्लब्स और सेनेटाइज भी उपलब्ध कराया जाएगा
आईएमए द्वारा एम्बुलेंस की सुविधा भी दी जाएगी
होम सैंपल कलैक्शन के साथ किसी भी प्रकार की नर्सिंग केयर सुविधा भी दी जाएगी.
लोग इन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
डॉ. अनूप दीक्षित—चेयरमैन 9997772009
मि. गौरव तोमर—कोआर्डिनेटर 8909971071