आगरालीक्स ..आगरा में 23 दिन में कोरोना के 5457 नए केस आए हैं, 35 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। आगरा में फैले कोरोना के नए स्ट्रेन पर क्या है विशेषज्ञों का कहना।
आगरा में अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है, इसके पीछे कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन माना जा रहा है। आगरा के एसएन मेडिकल कालेज से कोरोना के नए स्ट्रेन की जांच के लिए सात मरीजों के सैंपल भेजे गए, इसमें से तीन मरीजों में दक्षिण अफ्रीकी नया वायरस मिला था जबकि एक युवक में न्यू म्यूटेड स्ट्रेन मिला है।
संक्रामक है नया स्ट्रेन, एक से 8 से 10 लोग हो रहे संक्रमित
कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन ज्यादा ही संक्रामक है। एसएन मेडिकल कालेज के टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट के डा जीवी सिंह बताते हैं कि कोरोना की पहली लहर में वायरस से तीन से चार लोग संक्रमित हो रहे थे। लेकिन इस बार कई स्टडी में सामने आया है कि नया स्ट्रेन से आठ से 30 लोगों को संक्रमित कर रहा है।
ज्यादा संक्रमण, ज्यादा मौतें
विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार भी 80 फीसद मरीजों में मामूली लक्षण हैं और वे ठीक हो रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह संक्रमण जितना ज्यादा फैलेगा, उतनी ज्यादा ही मौत होंगी। इसलिए कोरोना की चेन ब्रेक करना जरूरी है।
इस तरह ब्रेक होगी चेन
मास्क पहनें
शारीरिक दूरी का पालन करें
बेवजह घर से बाहर न निकलें