आगरालीक्स…आगरा में कोरोना का कहर जारी. 5 और लोगों की मौत. फिर मिले शहर में 500 से अधिक कोरोना पाॅजिटिव….
आगरा में कोरोना का कोहराम जारी है. हर दिन इस समय 500 से अधिक कोरोना संक्रमित लगातार मिल रहे हैं. शनिवार को आगरा में 530 कोरोना संक्रमित मिले. इसके अलावा शहर में कोरोना से मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है. शनिवार को आगरा में कोरोना संक्रमण से 5 और लोगों ने अपनी जान गंवा दी. आगरा में अब तक 217 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं जनपद में अब तक 16726 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं जिनमें से 12373 मरीज इस बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं.

24 घंटे में 264 मरीज हुए ठीक
आगरा के लिए राहत की बात ये भी है कि अब तेजी से मरीजों के ठीक होने की संख्या भी बढ़ने लगी है. शनिवार को आगरा में पिछले 24 घंटे के अंदर 264 मरीज इस संक्रमण से ठीक भी हुए. आगरा में इस समय 4136 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. जिले में रिकवरी प्रतिशत कोरोना की 73.97 है.
आगरा में कोरोना अपडेट
एक्टिव केस 4136
अब तक मिले कुल संक्रमित 16726
अब तक कुल मरीज हुए ठीक 12373
अब तक मौतें 217
रिकवरी प्रतिशत 73.97
कुल सैंपल 712127