आगरालीक्स….आगरा में बुधवार को 44 डिग्री तक पहुंचा तापमान. रात के तापमान में भी भारी उछाल. आने वाले दिनों में और तड़पाएगी गर्मी. जानिए क्या रहेगा मौसम….
भीषण गर्मी ने किया परेशान
आगरा में दो दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है. दिन और रात के तापमान में भारी उछाल देखने को मिला है. बुधवार को आगरा का तापमान 44 डिग्री के करीब सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.8 दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान यानी रात का तापमान भी 24.1 डिग्री तक दर्ज किया गया. आगरा में गर्मी के कारण लोग परेशान है. सुबह नौ बजे से पहले ही सूर्य की तेज किरणें लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रही है. दोपहर के समय तो हाल और ज्यादा बेहाल होने लगा है.
कूलर और एसी का सहारा
अभी तक लोग कोरोना महामारी के कारण कूलर और एसी चलाने से परहेज कर रहे थे लेकिन दो दिन से तेज गर्मी और तापमान बढ़ने के कारण लोग इन्हें चला रहे हैं. लोगों का कहना है कि दोपहर के समय गर्मी बर्दाश्त से बाहर होने वाली पड़ रही है. इसीलिए कूलर और एसी चलाए जा रहे हैं.
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा तापमान
28-Apr | 24.0 | 44.0 | ![]() | Clear sky |
29-Apr | 24.0 | 44.0 | ![]() | Clear sky |
30-Apr | 24.0 | 44.0 | ![]() | Clear sky |
01-May | 26.0 | 43.0 | ![]() | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers |
02-May | 26.0 | 42.0 | ![]() | Mainly Clear sky |