आगरालीक्स… आगरा में कोरोना से डीपीएस के टीचर सहित पांच शिक्षकों का निधन, कोरोना संक्रमण के चलते कई शिक्षकों की मौत हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,डीपीएस, आगरा के स्पोटर्स टीचर बल्लभ सिंह कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनका निधन हो गया है।
चार शिक्षकों का निधन
बेसिक शिक्षा विभाग के अछनेरा ब्लॉक के रायभा में प्रधान अध्यापक संजय सिंह कोरोना संक्रमित हो गए थे, उनका निधन हो गया। विकास खंड अकोला में स्पेशल एजुकेटर सुधीर प्रियदर्शी, पफतेहपुर सीकरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कराही के सहायक अध्यापक बोहरन सिंह और परिषदीय स्कूल में इंचार्ज अध्यापक के पद पर तैनात विजय कुलश्रेष्ठ का भी निधन हो गया, ये सभी कोरोना संक्रमित थे, इनका इलाज चल रहा था।