आगरालीक्स… आगरा के लिए आक्सीजन लेने को एयरफोर्स के विशेष विमान से रात को दो टैंकर रांची भेजे गए। एक टैंकर की क्षमता 16 किलोलीटर है। रांची से इन दोनों टैंकर में लिक्विड आक्सीजन आगरा आएगी।
आगरा में आक्सीजन की कमी है, इससे कोविड हास्पिटल में भर्ती मरीजों के इलाज में समस्या आ रही है। मरीजों के लिए आक्सीजन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ऐसे में रांची से भी आगरा में लिक्विड आक्सीजन मंगाई जा रही है।
रात को भेजे गए दो टैंकर
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से 16 किलोलीटर क्षमता बवाले दो टैंकर एयरफोर्स के विमान से रांची भेजे गए। वहां से इन दोनों टैंकर में 32 किलो लीटर लिक्विड आक्सीजन लाई जाएगी, जिससे आक्सीजन की कमी को दूर किया जा सके।
आक्सीजन सिलिंडर का प्लांट हुआ शुरू
आगरा के टेढी बगिया में अग्रवाल एयर टू आक्सीजन प्लांट शुरू किया गया है, इस प्लांट की 24 घंटे की क्षमता 1200 सिलिंडर है। प्लांट में आक्सीजन सिलिंडर भरने शुरू हो गए हैं।