आगरालीक्स (.Agra News 1st May)..आगरा में भीषण हादसे में दुल्हन की मां, भाई और भाभी की मौत। कार डिवाइडर से टकराई।
आगरा के सदर क्षेत्र निवासी राजकुमार पाराशर की बेटी की शुक्रवार को टूंडला के मैरिज होम में शादी थी। रात में शादी होने के बाद शनिवार को पूरा परिवार घर लौट रहा था। एक कार में राजकुमार की पत्नी सुमन पाराशर, बेटा सौरभ, सौरभ की पत्नी अंजलि, बेटे गौरव की पत्नी गुंजन और बेटी शालू बैठी हुई थी।
इनर रिंग रोड पर हुआ हादसा, तीन की मौत
सुबह इनर रिंग रोड पर अनियंत्रित कार रोड किनारे की रैलिंग से टकरा गई। भीषण हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए। कार में पफंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में राजकुमार की पत्नी सुमन, बेटा सौरभ और बेटे गौरव की पत्नी गुंजन की मौत हो गई। कार सवार अन्य लोग घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।