आगरालीक्स ..(Agra News 2nd May)… आगरा के आक्सीजन प्लांट की मशीन में रात को फॉल्ट होने से प्लांट बंद हो गया, आर्मी की टीम बुलाई गई, सुबह प्लांट दोबारा चालू.
आगरा के टेढी बगिया में आर्मी की मदद से आक्सीजन सिलिंडर भरने के लिए अग्रवाल प्लांट शनिवार को शुरू हो गया। सुबह से ही प्लांट के बाहर लोग खाली सिलिंडर लेकर लाइन में खडे हो गए। रात तक सिलिंडर भरे गए। रात नौ बजे प्लांट की एक मशीन में फाल्ट हो गया, इससे प्लांट बंद हो गया। पुलिस ने बाहर लाइन में लगे लोगों हो घर जाने के लिए कह दिया।
रात में ही काम में जुटी टीम, सुबह प्लांट चालू
आर्मी की टीम को दोबारा बुलाया गया, रात में ही टीम प्लांट में हुए फाल्ट को ठीक करने में जुट गई। टीम की कई घंटे की मशक्कत के बाद सुबह छह बजे प्लांट दोबारा शुरू हो गया और आक्सीजन सिलिंडर भरे जाने लगे हैं।
24 घंटे चल रहा प्लांट
अग्रवाल एयर टू आक्सीजन प्लांट शुरू होने के बाद से लगातार चल रहा है। इससे भी फाल्ट होने की आशंका है। आक्सीजन प्लांट से 24 घंटे में 1000 से 1200 सिलिंडर भरे जा सकते हैं।