आगरालीक्स… आगरा में गांव की सरकार चुनने के लिए 15 केंद्रों पर मतगणना शुरू हो गई है, केंद्रों पर लंबी लाइन लगी हुई है।
आगरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना को 15 ब्लॉकों में हो रही है। सारे परिणाम आने में 24 घंटे लग सकते हैं। 12-12 घंटे की दो शिफ्ट में 4180 कार्मिक मतों की गिनती करेंगे। इनके लिए 321 टेबल लगाई गई हैं। सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य, फिर प्रधान और सदस्य क्षेत्र सदस्य के परिणाम आएंगे। सबसे अंत में जिला पंचायत सदस्यों का फैसला होगा।
प्रत्याशियों की संख्या
जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी 51587
क्षेत्र पंचायत सदस्य 1174 4811 प्रत्याशी
प्रधान पद 6884431
ग्राम पंचायत सदस्य 4971044