आगरालीक्स… आगरा का 4 मई का प्रेस रिव्यू, तालाबंदी के दौरान स्कूल नहीं ले सकते पूरी फीस। फीस में 15 फीसदी की दें छूट, गुरुवार तक आगरा में बंदी।

आगरा के न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
ज्यादा संक्रमण तो 14 दिन का लॉकडाउन, यूपी में दो दिन का लॉकडाउन बढा अब गुरुवार सुबह सात बजे तक बंदी। संक्रमित दो करोड पार, कर्नाटक में आक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की मौत, दिल्ली सरकार ने मांगी सेना की मदद, कोर्ट ने कहा, जवाब दे सरकार। एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र करेंगे कोरोना डयूटी। यूपी में स्वास्थ्यकर्मियों को 25 फीसदी कोविड भत्ता, जिला पंचायत चुनाव में भाजपा को सपा की कडी टक्कर, चाबी निर्दलीयों के पास। बंगाल में चुनाव बाद हिंसा में नौ की मौत, ममता बनर्जी पांच मई को लेंगी शपथ। सुप्रीम कोर्ट ने कहा सुनवाई के दौरान जजों की मौखिक टिप्पणियों की रिपोर्टिंग करने से मीडिया को नहीं रोक सकते। तालाबंदी के दौरान स्कूल नहीं ले सकते पूरी फीस। फीस में 15 फीसदी की दें छूट, मई में होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित, आईआईटी मॉडल ने 20 मई के बाद राहत की उम्मीद जगाई।

अमर उजाला
1-पंचायत चुनाव तीन वार्डों में भाजपा, बसपा और निर्दलीय ने जीत की दर्ज
वार्ड 31 से भाजपा प्रत्याशी बबीता चौहान
वार्ड 30 से निर्दलीय अशोक रावत
वार्ड 29 से बसपा समर्थित संगीता देवी
2-1919 लोगों पर एक कोविड बेड, 11658 पर एक वेंटीलेटर
3-सींगना में आगरा ट्रेड सेंटर में कल से शुरू हो जाएगा 300 बेड का कोविड अस्पताल
4-549 प्रधान जीते, 139 पंचायतों में नहीं हो सकी घोषणा

5-भ्रष्टाचार के 38 प्रकरणों में विजिलेंस की जांच पूरी
दैनिक जागरण
1-कोरोना के 396 नए केस, 48 घंटे 10 की मौत
2-सेंट जोंस कॉलेज के सांख्यिकी विभागाध्यक्ष डा राजीव अग्निहोत्री का कोरोना से निधन।
3-वैक्सीन की कमी, 4346 ने लगवाई वैक्सीन
4-फायर स्टेशन में कुकर से भाप ले रहे कर्मचारी
5-ताजगंज श्मशान घाट पर एक दिन में 70 शवों का दाह संस्कार

हिंदुस्तान
1-बेड चाहिए तो काटते रहो अस्पतालों के चक्कर
2-इलाज की दरों को दर्शाना तो दूर वसूली का रवैया भी नहीं बदला
3-बादलों की आमद से बने बारिश के आसार
4-25 दिन में 20 गुना बढ गया मेडिकल वेस्ट
5-ब्रज में हुकूमत से दूर भाजपा

आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/