Monday , 9 November 2026
Home टॉप न्यूज़ Schools fees increased 15 to 20% in this session, people said no relief for us# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Schools fees increased 15 to 20% in this session, people said no relief for us# agranews

308

आगरालीक्स…आगरा के स्कूलों ने इस सेशन में 15 से 20% तक बढ़ा दी है स्कूल फीस. सुप्रीम कोर्ट का मानना है कि आनलाइन पढ़ाई हो रही है तो फीस कम होनी चाहिए

राजस्थान सरकार द्वारा 30 प्रतिशत स्कूल फीस माफ करने के आदेश के खिलाफ कई स्कूलों की ओर से आई याचिका पर सुनवाई करते हुए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसा कोई कानून तो नहीं है जो राज्य सरकार को ऐसा आदेश जारी करने का अधिकार देता हो लेकिन हमारा मानना है कि स्कूल मैनेजमेंट को फीस कम करनी चाहिए. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि स्कूल बंद हैं, आनलाइन क्लासेस चल रही हैं. ऐसे में जाहिर है कि कई खर्चे स्कूलों के बच रहे हैं. महामारी के कारण लोग पहले से ही परेशान है. ऐसे में शिक्षण संस्थाओं के मैनेजमेंट को संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्चों के पेरेंट्स को राहत देने वाले कदम उठाने चाहिए. स्कूलों को 15 से 20 प्रतिशत तक स्कूल फीस माफ करनी चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट की इस बात पर आगरा के रहने वाले बच्चों के पेरेंट्स का कहना है कि निश्चित रूप से सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने वाली बात कही है लेकिन स्कूल मैनेजमेंट इस सीजन में किसी भी प्रकार की कोई राहत नहीं दे रहे हैं. उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने 15 से 20 प्रतिशत तक स्कूल फीस माफ करने को कहा है लेकिन आगरा के कई स्कूलों में तो 15 से 20 प्रतिशत फीस इस सीजन में बढ़ा दी गई है. इसके अलावा स्कूलों द्वारा डवलपमेंट फीस भी ली जा रही है. हमें किसी भी प्रकार की कोई राहत नहीं दी गई है बल्कि स्कूल मैनेजमेंट इस बार ज्यादा फीस वसूल रहा है.

आगरा के खंदारी में रहने वाले सूर्य प्रताप का कहना है कि पिछले साल कोविड के कारण बच्चों की पूरे सेशन पढ़ाई आॅनलाइन ही हुई. एग्जाम देने बच्चे जरूर स्कूल गए लेकिन उनसे पूरे सेशन की फीस ली गई. उनका कहना है कि इस सेशन में तो स्कूलों ने पहले से ही हमारे बच्चे की फीस 18 प्रतिशत तक बढ़ा दी है. हमें कोई राहत नहीं दी जा रही है.

दयालबाग के रहने वाले जितेंद्र कुमार का कहना है कि इस सेशन में भी आनलाइन पढ़ाई हो रही है. सरकार के आदेश पर स्कूल बंद हैं लेकिन फीस पूरी ली जा रही है. बल्कि इस सेशन में तो एडवांस फीस जमा करने की बात कही गई है.

सदर के रहने वाले राजेश गुप्ता का कहना है कि मेरा बच्चा एक कान्वेंट स्कूल में पढ़ता है. पिछले साल स्कूल मैनेजमेंट ने फीस नहीं बढ़ाई लेकिन इस बार फीस कम करना तो दूर की बात है, 20 प्रतिशत तक पहले से ही बढ़ा दी गई है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Sanjay Place most Polluted Area of Agra on Deepawali

आगरालीक्स आगरा में छह घंटे तक लगातार चले बम पटाखे, एक्यूआई 200...

बिगलीक्स

Agra News: Weather forecast for 9th November 2026

आगरालीक्स आगरा में सुबह ठंडी हवा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।आगरा में...

बिगलीक्स

Agra News: Woman lodge FIR against Gym Trainer in Agra

आगरालीक्स आगरा में जिम ट्रेनर ने युवती को फ्लैट पर ले जाकर...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Temperature @ 16 Degree in Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह धुंध छाने लगी है, 16 डिग्री पहुंचा पारा।...

error: Content is protected !!