आगरालीक्स….आगरा में प्रशासन ने गुरुवार को कोरोना संक्रमण के आंकड़े किए जारी. 4 लोगों की मौत, 234 नये कोरोना पाॅजिटिव मिले. इतने प्रतिशत लोग कोरोना से हुए ठीक….
आगरा में कोरोना का कहर जारी है. हालांकि पहले से मामले कम हुए हैं लेकिन अभी भी सतर्कता बहुत जरूरी है. गुरुवार को प्रशासन ने कोरोना के आंकड़े जारी कर दिए हैं. आगरा में आज 234 नये कोरोना पाॅजिटिव मिले तो वहीं 4 और लोगों की मौत के साथ आगरा में कोरोना से मरने वालों की संख्या 289 हो गई है. इस समय आगरा में एक्टिव केस 2741 हो गई है. आगरा में अब तक 22853 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. इनमें से 19823 मरीज ठीक हो चुके हैं. शहर में अब तक 770114 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं. प्रशासन के अनुसार आगरा में अब तक 86.74 प्रतिशत मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं.
4723 लोगों के लिए सैंपल
आगरा में पिछले 24 घंटे के अंदर 4723 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई है. इनमें 234 नये मरीज मिले हैं. प्रशासन के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर आगरा में 616 मरीज स्वस्थ होकर लौटे हैं. वर्तमान में कुल मरीजों की संख्या 2741 मरीज ही सक्रिय हैं जिनका इलाज चल रहा है.