मथुरालीक्स….सफेद कपड़े में लपेटा और तसले में रखकर नवजात को यमुना में बहाया….यमुना मैया ने कृष्ण की तरह लहरों से सुरक्षित घाट तक पहुंचाया…सामने आई ये बड़ी वजह
चामुंडा घाट पर बहते हुए मिला नवजात
मथुरा में आज सुबह एक नवजात बच्चा यमुना में तैरता हुआ घाट तक पहुंच गया. बच्चा सफेद कपड़े में लिपटा हुआ था और तसले में रखा हुआ था. किसी ने उसे जन्म लेने के बाद यमुना में बहा दिया. लेकिन यमुना ने आज फिर साबित किया कि क्यों उसे मैया कहा जाता है. द्वापर युग में जिस तरह से यमुना ने कृष्ण को सुरक्षित घाट तक पहुंचाया था, ठीक उसी तरह आज इस नवजात बच्चे को यमुना ने अपनी लहरों के जरिए न सिर्फ सुरक्षित रखा बल्कि उसे चामुंडा घाट तक सकुशल पहुंचा दिया. लोगों ने जब तसले में तैरते बच्चे को देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत ही पुलिस को दे दी.

पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात शिशु को यमुना नदी से बाहर निकाला. चैकी प्रभारी मनेाज कुमार शर्मा के अनुसार बच्चे की सांसें चल रही थी और वह पूरी तरह सुरक्षित था. नवजात को तुरंत ही यमुना से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया. यहां चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ता भी अस्पताल में बुला लिए गए.

सामने आई ये बड़ी वजह
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डाॅक्टरों का कहना है कि नवजात ट्रांसजेंडर है और शायद यही कारण है कि बालक को यमुना में बहा दिया गया. पुलिस का कहना है कि शिशु को यमुना में बहाने वालों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा.