आगरालीक्स….आगरा में राधा बल्लभ पब्लिक स्कूल के मैनेजर प्रदीप मिश्रा का कोरोना से निधन. 20 दिन से वेंटीलेटर पर थे. चार दिन पहले बड़े भाई की हुई है मौत….
आगरा में कोरोना से मौतों का सिलसिला जारी है. अभी तक न जाने कितने लोग इस बीमारी की चपेट में आकर अपनी जान तक गंवा चुके हैं. गुरुवार को राधा बल्लभ पब्लिक स्कूल के मैनेजर प्रदीप मिश्रा ने भी कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया. वे पिछले 20 दिनों से रामरघु अस्पताल में वेंटीलेटर पर थे. आज दोपहर को ही उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली. प्रदीप मिश्रा के बड़े भाई अरविंद मिश्रा की भी चार दिन पहले ही मौत हुई है. एक साथ दो भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम है. प्रदीप मिश्रा आगरा में स्कूलों की संस्था अप्सा के सदस्य भी रहे हैं. अप्सा अध्यक्ष डाॅ.सुशील गुप्ता ने उनके निधन पर अप्सा की ओर से शोक जताया है.