नई दिल्लीलीक्स…रावण की मौत की खबर उड़ी तो लक्ष्मण आए सामने, बोले-वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं. फोटोज भी शेयर कीं…पढ़िए पूरी खबर
80 के दशक में दर्शकों पर जादू चलाने वाले आध्यात्मिक धारावाहिक रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले 82 साल के अरविंद त्रिवेदी की मौत की खबर अचानक सोशल मीडिया पर आने लगीं. ऐसे में रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी सामने आए और उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए कहा कि अरविंद त्रिवेदी पूरी तरह से स्वस्थ हैं और हम उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं. सुनील लहरी ने इसके साथ ही रामायण के समय की अरविंद त्रिवेदी की फोटो के साथ अपनी और अरविंद त्रिवेदी की एक और फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी लोगों को दी.

अफवाह न फैलाएं
सुनील लहरी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि आजकल कोई न कोई बुरी खबर सुनने को मिलती है कोरोना की वजह से, ऊपर से अरविंद त्रिवेदी जी (रावण) की झूठी खबर. मेरी प्र्राािना है कि झूठी अफवाह फैलाने वालों से कृपया करके इस तरह की खबर न फैलाएं. भगवान की दया से अरविंद जी ठीक हैं और प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें सदैव स्वस्थ रखे.