आगरालीक्स .(Agra 7th May News).आगरा की नगर पंचायत किरावली में निर्दलीय नूतन ने चेयरमैन के पद पर जीत दर्ज की, भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई।
नगर पंचायत किरावली में चेयरमैन के पद पर गुरुवार को सुबह आठ बजे से जीएसके इंटरकालेज में मतगणना शुरू हुई। चुनाव में छह महिला प्रत्याशी थी,14 वार्डों के लिए 21 बूथों पर मतदान हुए थे।
निर्दलीय नूतन अग्रवाल ने जीत की दर्ज
मतगणना बढने के साथ ही नूतन अग्रवाल की बढत भी बढती गई। नूतन अग्रवाल ने 5044 वोट प्राप्त कर 1218 वोटों से जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी कमलेश को 148 वोट मिले और जमानत जब्त हो गई।