अलीगढ़लीक्स… अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एक और प्रोफेसर का आज निधन हो गया, कोरोना की इस दूसरी लहर में पिछले 16 दिनों में एएमयू के 17 प्रोफेसर का निधन हो गया, आज एएमयू लॉ फैकल्टी के डीन प्रो डॉ मौहम्मद शकील अहमद, जिन्हें प्रोफेसर शकील समदानी के नाम से जानते थे, का जे एन मेडिकल कॉलेज में शुगर अनियंत्रित के इलाज के दौरान इंतकाल हो गया।
प्रो शकील समदानी एएमयू के स्टूडेंट भी रहे
प्रोफेसर शकील समदानी ने यूपी बोर्ड से 10 व 12 उत्तीर्ण की, बीए गोरखपुर यूनिवर्सिटी से, उसके बाद एलएलबी, एलएलएम, पीएचडी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से की।
प्रो शकील समदानी के बारे में
प्रो शकील समदानी पिछले 12 साल से एएमयू लॉ फैकल्टी में बतौर प्रोफेसर जुड़े थे और वर्तमान में फैकल्टी डीन थे। उन्होंने 2 किताब लिखीं, उनके कई आर्टिकल हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी में प्रकाशित हुए। प्रोफेसर शकील समदानी प्रसिद्ध टीवी चैनलों पर डिवेट में भी शामिल होते थे।
सोशल मीडिया पर आई शोक की लहर
एएमयू लॉ फैकल्टी डीन प्रो शकील समदानी के निधन के बाद व्हाट्सएप, फैशबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया पर शोक संवेदनओं का दौर लगातार चल रहा है।


