आगरालीक्स…आगरा में आक्सीजन सिलेंडर्स का बड़ा घोटाला पकड़े जाने के बाद गैस प्लांट्स खाली नजर आ रहे. सिलेंडर भरवाने नहीं आ रहे लोग. डीएम ने कहा—कंफर्टेबल सिचुएशन…
5 नॉन कोविड अस्पतालों में 830 सिलेंडर्स हुए थे सप्लाई
आगरा में बीते दिनों कोरोना मरीजों के लिए आक्सीजन सिलेंडर्स की मारामारी के बीच एक बड़ा आक्सीजन घोटाला सामने आया था. इसमें आगरा के 5 नॉनकोविड अस्पतालों में 830 आक्सीजन सिलेंडर सप्लाई किए गए और वो भी 30 अप्रैल से 4 मई के बीच में. वेंडर्स और प्लांट्स आदि से रिकॉर्ड चेक करने के बाद इन सिलेंडरों की सप्लाई सामने आई. जिन पांच अस्पतालों में इन सिलेंडर्स की सप्लाई की गई थी उनमें से एक अस्पताल तो पिछले 20 दिन से बंद था जबकि अन्य अस्पतालों ने अपने यहां सिलेंडरों की सप्लाई होने की बात से मना किया है. इतने बड़े घोटाले के सामने आने के बाद इस मामले को लेकर जांच बिठा दी गई है.

अब खाली पड़े हैं गैस प्लांट्स
आक्सीजन सप्लाई का इतना बड़ा घोटाला सामने आने के बाद आगरा के दोनों आक्सीजन गैस प्लांट्स इस समय खाली नजर आ रहे हैं. इससे पहले यहां पर लोगों की काफी भीड़ नजर आ रही थी और लोग सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे थे. लेकिन अब आगरा में आक्सीजन की किल्लत नहीं है. गैस प्लांट्स से सीधे अअस्पतालों के लिए ही आक्सीजन की सप्लाई की जा रही है. शनिवार को डीएम ने इन प्लांट्स के कुछ फोटो अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर किए हैं जिसमें ये प्लांट्स अब खाली नजर आ रहे हैंं.
