आगरालीक्स…आगरा में बना ब्लैकमार्केटिंग स्क्वॉयड. ऑक्सीजन सिलेंडर, रेमडेसिवर, फेबिफ्लू, टाॅसिलीजुमाव के नाम पर ठगी व कालाबाजारी की सूचना इस नंबर पर दीजिए..पुलिस लेगी तुरंत एक्शन

आगरा पुलिस ने कोविड एंटी ब्लैक मार्केटिंग स्क्वॉयड का गठन किया है. इसके तहत अगर कोई व्यक्ति वैक्सीजन पंजीकरण, आक्सीजन सिलेंडर सहित कोरोना संक्रमित के लिए उपयोग होने वाली जरूरी दवाओं या इंजेक्शनों की ठगी करते हुए या ज्यादा पैसे मांगता है तो उसकी शिकायत आगरा पुलिस द्वारा जारी किए गए नंबर पर की जा सकती हे. यही नहीं शिकायत गोपनीय रखी जाएगी.