Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ More than 90% corona patients recover in Agra…read full news
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

More than 90% corona patients recover in Agra…read full news

190

आगरालीक्स….(10 May 2021 Agra) आगरा में 90% से अधिक कोरोना मरीज हुए ठीक. अप्रैल में जहां हालात थे बेकाबू वो मई में कुछ राहत भरे..प्रशासन ने कहा—अभी अभी लापरवाही बरतने का समय नहीं

दूसरी लहर ने पैदा की विकराल स्थिति
आगरा में कोरोना संक्रमण की विकराल स्थिति धीरे—धीरे काबू में आ रही है. अब इसे शासन द्वारा पिछले 10 दिन के अंदर लगाया गए लॉकडाउन को लेकर कहें या लोगों की जागरूकता. पिछले साल मार्च से एक साल तक आगरा में कोरोना की स्थिति उतनी भयावह नहीं हुई जितनी बीते अप्रैल माह के दौरान ही हो गई. अप्रैल के इस एक माह में कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने लोगों को दहशत में डाल दिया. न जाने कितने लोगों ने अपने परिजनों को खो दिया.

अप्रैल 2021 से पहले की स्थिति
आगरा में अगर अप्रैल से पहले की स्थिति को प्रशासनिक आंकड़ों से चेक किया जाए तो मार्च 2020 से लेकर 31 मार्च 2021 तक आगरा में 10724 कोरोना संक्रमित मिल चुके थे जिनमें से 10419 मरीज इस संक्रमण से ठीक भी हो चुके थे. 31 मार्च तक आगरा में केवल 128 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था और आगरा में कोरोना की रिकवरी प्रतिशत 97.15 थी. इस दौरान आगरा में 625142 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी थी. मार्च 2021 तक आगरा में 177 लोगों ने इस संक्रमण से दम तोड़ा था

अप्रैल 2021 की स्थिति
बात अगर अप्रैल 2021 की करें तो इस एक माह में आगरा में कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने लोगों को दहशत में डालने का काम किया. इस एक माह में आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20455 हो गई थी. यानी इस एक महीने में आगरा में 9731 कोरोना मरीज मिले. पिछले एक साल की तुलना में कुछ ही कम कोरोना पॉजिटिव इस एक माह के अंदर मिले. इस माह के अंत तक आगरा में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 15647 तक हो गई. यानी जहां 9731 कोरोना मरीज अप्रैल में मिले तो वहीं इस एक माह में सिर्फ 5228 मरीज ही ठीक हुए. 30 अप्रैल तक आगरा में 4544 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था. इस एक माह के अंदर कोरोना से मरने वालों की संख्या 87 प्रशासन ने बताई.

आंकड़ों में मई के 10 दिन
प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार आगरा में जहां अप्रैल 2021 सबसे भयावह रहा तो वहीं मई की शुरुआत से ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी और कोरोना पॉजिटिव मिलने की संख्या कम. अप्रैल के दस दिन के अंदर आगरा में 3387 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं तो वहीं इन दस दिनों के अंदर कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 5913 है. बीते 10 दिन के अंदर आगरा में 39 लोगों की मौत कोरोना से हुई है. आगरा में इस समय 1939 कोरोना संक्रमितों का इलाज कोविड अस्पतालों में चल रहा है. आगरा में फिलहाल रिकवरी प्रतिशत 90.58 तक पहुंच गया है.

खतरनाक हो सकता है लापरवाही बरतना
आगरा में फिलहाल कोरोना के मामले भले ही कुछ कम हुए हों लेकिन इस समय लापरवाही बरतना खतरनाक साबित हो सकता है. डॉक्टरों के अनुसार जरूरी है कि लोग अभी भी नियमों का पालन जारी रखें. मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंस का पालन करें. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कोरोना कफ्र्यू बढ़ाने की तिथि 17 मई तक कर दी गई है. ये इसीलिए किया गया है ताकि कोरोना पर काबू पाया जा सके. ऐसे में लोगों को इसके प्रति अभी अवेयर रहना ही होगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!