आगरालीक्स…(10 May 2021) आगरा के लिए अच्छी खबर. अब आक्सीजन की नहीं होगी मारामारी..जिला अस्पताल में 500 एलपीएम आक्सीजन प्लांट बन रहा. निर्माण कार्य शुरू…
डीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी
आगरा में आक्सीजन की किल्ल्त न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. आगरा के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एडवांस गैस प्लांट और टेढ़ी बगिया स्थित मैसर्स अग्रवाल गैस प्लांट से आक्सीजन की आपूर्ति चालू है. लेकिन अब तीसरा प्लांट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. ये प्लांट आगरा के जिला अस्पताल की साइट पर बनाया जा रहा है. डीएम के अनुसार यहां 500 एलपीएम का आक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा. इसका सिविल और इलेक्ट्रिकल कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है. इसके बाद डीआरडीओ यहां पर प्लांट स्थापित करेगा. यहां से जिला अस्पताल में आक्सीजन की आवश्यकता का ध्यान रखा जाएगा.. डीएम ने इसके लिए एक ट्वीट भी किया है.