अलीगढ़लीक्स (चमन शर्मा)… कोरोना महामारी की दूसरी लहर में एक राहत भरी खबर अलीगढ़ वासियों के लिए आई है, अब ऑक्सीजन के लिए मारामारी लगातार कम हो रही है।
प्रशासन का प्रयास हुआ सफल
अलीगढ़ में तालानगरी पर केसी व कासिमपुर स्थित राधिका प्लांट से आक्सीजन मिल रही है। यहां प्रशासन ने यह व्यवस्था बनाई कि एक कोविड हेल्पडेस्क फार आक्सीजन रिफिलिंग बनाया, जहां पर पहले आनलाइन पंजीकरण कराना होता है। यहां से सूची प्लांट पर पहुंचती है और जरूरतमंद को आक्सीजन मिल जाती है।
ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए कम हुए मंगलवार को रजिस्ट्रेशन
अलीगढ़ में मंगलवार को कोविड हेल्पडेस्क फार आक्सीजन रिफिलिंग पर केवल 45 लोगों ने फोन कर ऑक्सीजन के लिए पंजीयन कराया और उन्हें पूर्ति कर दी गई।
ऑक्सीजन प्लांट पर घटने लगी भीड़
अलीगढ़ में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए चल रहे प्लांटों पर अब भीड़ भी कम होने लगी है और भीड़ भी कम होने लगी है। अब रोजाना लगभग 50 लोगों की ही ऑक्सीजन की मांग सामने आ रही है।
कालाबजारी पर लगने लगी लगाम
पहले जहां ऑक्सीजन सिलेंडर भरने के लिए कालाबजारी जोरों पर थी, एक सिलेंडर 30 से 50 हजार में मिलता था कालाबाजारी के चलते, अब उचित समय में और उचित कीमत में ऑक्सीजन मिल रही है।