आगरालीक्स…आगरा की एक कोचिंग का अनोखा प्रयास. प्लाज्मा डोनर करने वाले या उसके किसी परिजन को फ्री में कराएगी आईएएस—पीसीएस की तैयारी…पढ़ें पूरी खबर.
अनोखा प्रयास
हम सभी को पता है कि कोरोना के इलाज में Plasma का कितना महत्वपूर्ण योगदान है Plasma के माध्यम से एक Corona मरीज को ठीक किया जा सकता है और उसकी जान बचाई जा सकती है. इसी क्रम में KUMAR’S IAS Coaching संस्थान ने यह निर्णय लिया है कि कोई भी व्यक्ति जो स्वयं CORONA से ठीक हुआ हो या उसके परिवार में कोई भी व्यक्ति CORONA से ठीक हुआ हो तो वो अपना या अपने परिवार के ठीक हुए सदस्य का Plasma Donate करता है या करवाता है तो उसे KUMAR’S IAS Coaching संस्थान की सभी ब्रांचों पर IAS/PCS का एक Module कोर्स (Pre+ Mains) Free में कराया जायेगा. कोचिंग संस्थान के मुकेश कुमार का कहना है कि ये Scheme पूरे भारत में लागू है (अर्थात् आप पूरे भारत में कहीं से भी हो, यदि आप स्वयं अपना या परिवार के किसी सदस्य का Plasma Donate कराते है तो केवल Donate करने का Certificate दिखाकर संस्थान की किसी भी ब्रांच पर Free Course कर सकते है).

1100 रुपये का पुरस्कार
इसके अलावा कोचिंग संस्थान ने ये भी निर्णय लिया है कि अगर कोई आईएएस/पीसीएस की तैयारी नहीं करना चाहता है तो वो प्लाज्मा डोनर का सर्टिफिकेट दिखाकर संस्थान की ओर से कोचिंग खुलने के बाद 1100 रुपये का सम्मान पुरस्कार प्राप्त कर सकता है.