आगरालीक्स .(.Agra News 14th May)आगरा में चांदी कारोबारी से वाणिय कर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने 43 लाख रुपये ले लिया, मुकदमा दर्ज, जांच के बाद असिस्टेंट कमिश्नर सहित चार पर कार्रवाई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मथुरा के गोविंद नगर स्थित महावीर कॉलोनी निवासी प्रदीप अग्रवाल की विनायक ट्रेडर्स, श्री हरि काम्प्लेक्स गुडहाई बाजार मथुरा के नाम से फर्म हैं और चांदी का काम करते हैं। आरोप है कि 22 अप्रैल को वे अपनी गाडी से चालक राकेश चौहान के साथ बिहार कटियार गए थे। बिहार में चांदी की 44 लाख की बिक्री करने के बाद कार से लौट रहे थे। उन्होंने 43 लाख रुपये एक थैले में बैग में रखे हुए थे और शेष पैसे जेब में रख लिए थे।
फतेहाबाद टोल प्लाजा पर रोका, 43 लाख लिए
30 अप्रैल की रात को वे लखनउ एक्सप्रसे वे से मथुरा के लिए निकले, रात 10 15 बजे फतेहाबाद टोल प्लाजा पर उन्हें एक सिपाही ने रोक लिया और एक कार के पास ले गए। उन्हें लोहामंडी स्थित जीएसटी कार्यालय ले गए। आरोप है कि गाडी की तलाशी ली और 43 लाख रुपये निकाल लिए। चांदी के बारे में पूछताछ की, झूठे मुकदमा लिखाने की धमकी देकर 43 लाख रुपये लेने के बाद रात 12 45 बजे कारोबारी और चालक को छोडा।
वाणिज्य कर विभाग ने आरोपी अधिकारी और कर्मचारियों पर की कार्रवाई
इस मामले में वाणिज्य कर विभाग के एडीशिनल कमिश्नर ग्रेड वन एके सिंह का मीडिया से कहना है कि मुख्यालय में की गई शिकायत के बाज जांच रिपोर्ट के आधार पर असिस्टेंट वाणिज्य कर कमिश्नर अजय कुमार को मिर्जापुर, वाणिज्य कर अधिकारी शैलेंद्र कुमार को बांदा और सिपाही संजीव कुमार को मुख्यालय से संबदध कर दिया है।