Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ European woman Unok Choi got vaccinated in Agra#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

European woman Unok Choi got vaccinated in Agra#agranews

199

आगरालीक्स….(15 May 2021 Agra) आगरा में यूरोपियन महिला यूनोक चोई ने लगवाई वैक्सीन. वैक्सीन लगवाने के बाद क्या कहा—जानिए

चिकित्सा व्यवस्था की तारीफ की
आगरा जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटेश्वर पर कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए यूरोपियन महिला यूनोक चोई पहुंची जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोरोना वैक्सीन लगाई गई। आपको बता दें बाह एवं बटेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। इस महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है। यूरोप की 41 वर्षीय महिला यूनोक चोइ भी कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए बाह स्वास्थ्य केंद्र पर आयीं लेकिन उनका पंजीकरण बटेश्वर सीएचसी केंद्र पर होने के कारण उन्हें टीका लगवाने के लिए बटेश्वर भेज दिया गया. यहां यूनोक चोइ ने कोविशील्ड की पहली डोज लगवायी। टीकाकरण के बारे में यूरोपियन महिला ने कहा Life is precious,Vaccines must be taken to avoid corona. और देहात के अस्पताल की व्यवस्था देख कर संतुष्ट नजर आई चिकित्सा व्यवस्था की तारीफ की।

खंदारी के तमन पाल सिंह ने भी लगवाई वैक्सीन
कोरोना के टीकाकरण में लोगों में उत्साह नजर आ रहा है।बाह के केंद्र पर दूर दराज के जिलों और प्रदेश के लोगों के साथ विदेश के भी लोग पंजीकरण कराकर टीका लगवाने आ रहे हैं। शुक्रवार को बाह सीएचसी पर वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की काफी भीड़ रही जिसमें 18 से 44 वर्ष तक के 80 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गयी जबकि 45 से 60 वर्ष तक के 20 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 32 लोगों को दूसरी डोज दी गयी तथा 60 से ऊपर के 7 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज जबकि 11 लोगों को दूसरी डोज दी गयी। बाह स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगवाने आये खंदारी आगरा के तमन पाल सिंह और इसविन्दर कौर ने बताया कि आगरा में वैक्सीन न लग पाने के कारण वे बाह स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगवाने आये हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह डॉ जितेंद्र वर्मा ने बताया स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड-19 का लगवाने के लिए उत्साह के साथ लोग पहुंच रहे हैं। जहां ने स्वास्थ्य की टीम द्वारा टीका लगाया जा रहा है विदेशी महिला को भी टीका लगाया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!