Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Prabhu Shri Jagannathji Mandir plate giving free food to the people in Agra#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Prabhu Shri Jagannathji Mandir plate giving free food to the people in Agra#agranews

119

आगरालीक्स…आगरा में कोरोना से संकट में जूझ रहे लोगों की मदद कर रही एक अन्नामृत सेवा. ई—रिक्शा से फुटपाथ पर रहने वालों को निशुल्क भोजन…

कोविड मरीजों के लिए अस्पतालों और घरों तक भी पहुंचाई जा रही है अन्नामृत सेवा
कहते हैं भूखे को भोजन करवाना सबसे बड़ा मानव धर्म है, लेकिन श्री श्री जगन्नाथ मंदिर ईस्काॅन, आगरा के सेवादार इसे गरीबों और असहायों तक ही नहीं बल्कि अस्पतालों और घरों तक भी पहुंचा रहे हैं।
श्री श्री जगन्नाथ मंदिर, ईस्काॅन आगरा के अंतर्गत फूड फाॅर लाइफ ईस्काॅन आगरा की ‘जीवन के लिए भोजन’ अन्नामृत सेवा आज प्रेरणा बन गई है। इसके तहत प्रभु श्री जगन्नाथ जी के मंदिर से निकली थाली को शहर के अस्पतालों और घरों में कोविड मरीजों के लिए पहुंचाया जा रहा है। श्री श्री जगन्नाथ मंदिर ईस्काॅन आगरा के अध्यक्ष अरविंद स्वरूप दास जी ने बताया कि जीवन के लिए भोजन अन्नामृत एक ऐसी सेवा है जो ईस्काॅन द्वारा पूरे विश्व में चलाई जाती है। विगत छह महीनों से यह आगरा में भी संचालित हो रही है, जिसमें एसएन मेडिकल काॅलेज, जिला अस्पताल, लेडी लाॅयल में हर रोज सुबह के वक्त 800 खाने के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन वाले कोविड मरीजों के लिए दोपहर के वक्त प्रसादम पहुंचाया जाता है। आगरा में यह पहल ईस्काॅन के संस्थापक आचार्य भक्तिवेदांत स्वामी श्री प्रभुपाद के निर्देशों का पालन करने का प्रयास है। संस्थापक आचार्य जी का आदेश है कि मंदिर के 10 किलोमीटर के दायरे में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहना चाहिए। अरविंद स्वरूप दास जी ने बताया कि अभी तक ईस्काॅन आगरा डेढ़ लाख लोगों तक प्रसादम पहुंचा चुका है और यह अनवरत जारी है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने मन में यह शंका न रखे कि ईस्काॅन कोई विदेशी संस्था है। ईस्काॅन को हिन्दी में अंतर्राष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ कहा जाता है। ईस्काॅन से जुड़ना बहुत ही आसान है। केवल मंदिर आकर, प्रसाद ग्रहण कर और गीता को अपने जीवन में उतारकर इससे जुड़ सकते हैं।

कमलानगर स्थित मंदिर परिसर में श्री जगन्नाथ जी का यह प्रसादम मंदिर के पांच प्रभु जी तैयार कराते हैं। सबसे पहले भगवान का भोग होता है। इसके बाद सेवादारों द्वारा इसे भक्तों और जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाता है।
संयोजक संजीव मित्तल

संकट के समय अस्पतालों तक पहुंचाई सेवा
संयोजक संजीव मित्तल ने बताया कि पहले यह सेवा गरीबों-असहायों के लिए थी, लेकिन कोरोना के संकट काल में इसे अस्पतालों के साथ ही एमजी रोड सहित शहर में कई स्थानों पर गरीबों और असहायों के लिए ई-रिक्शा द्वारा भोजन वितरण कराया जाता है।
संयोजक शैलेन्द्र अग्रवाल

चेहरे पर आ जाती है मुस्कान
संयोजक शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन दलिया, खिचड़ी, दाल-रोटी सैकड़ों लोगों तक पहुंचाई जा रही है। लोग इसे प्रभु श्री जगन्नाथ जी का आशीर्वाद मानकर ग्रहण करते हैं। वहीं कोविड मरीजों के लिए यह नई उम्मीद और आशा की किरण की तरह है। प्रसादम उनके चेहरे पर मुस्कान लाता है।
अशु मित्तल

हाल ही में शुरू हुई होम डिलीवरी सेवा
जीवन के लिए भोजन अन्नामृत सेवा कीं प्रमुख अशु मित्तल ने बताया कि कोरोना के संकट काल में श्री श्री जगन्नाथ मंदिर, ईस्काॅन आगरा के फूड फाॅर लाइफ ईस्काॅन आगरा चेप्टर ने अपनी सेवाओं में विस्तार किया है। होम डिलीवरी के रूप में नई सेवा हाल ही में शुरू की गई है। इसमें प्रसादम को एक दिन पूर्व सूचना पर दिन में एक बार सुबह 11 से दोपहर 02 बजे के बीच परोसा जाता है। होम आइसोलेशन वाले कोविड मरीजों के लिए यह सेवा मंदिर परिसर से छह किलोमीटर के दायरे में चलाई जा रही है।

कोविड रिपोर्ट के साथ बुक होता है आॅर्डर
होम डिलीवरी की यह सेवा केवल कोविड मरीजों के लिए ही है। इस सेवा के लिए मरीज को फोन नंबर 05624034840 पर काॅल करने के अलावा व्हाॅट्स एप नंबर 8171795225 पर सुबह 10 से शाम 07 बजे के बीच अपनी कोविड रिपोर्ट भेजनी होती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

बिगलीक्स

Video News: Uncontrollable Thar Overturns After Running Over Brother and Sister Drinking Juice by the Roadside in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो, मथुरा में सड़क किनारे जूस पी रहे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Alert issued for severe heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भयंकर वाली गर्मी और लू का अलर्ट. मौसम विभाग की...

error: Content is protected !!