अलीगढ़लीक्स… अंतरराष्ट्रीय संगठन यूनिवर्सल पीस फेडरेशन और यूथ एंड स्टूडेंट्स फॉर पीस ने आज ऑनलाइन यूथ पीस क्लब उत्तर प्रदेश की शुरुआत की और इस मौके पर देश से पांच व्यक्तियों को यूथ एंबेसडर फॉर पीस अवार्ड से सम्मानित किया, जिसमें उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी सदस्य व पीपूल्स फॉर एनिमल्स सदस्य चमन शर्मा को यूथ एंबेसडर फॉर पीस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यूनिवर्सल पीस फेडरेशन इंटरनेशनल के चेयर पर्सन डॉ थॉमस जी वाल्स और यूथ एंड स्टूडेंट्स फॉर पीस इंटरनेशनल के अध्यक्ष कोजी मतसूदे द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र जारी हुआ। चमन शर्मा को अलीगढ़ आसपास के जिलों में यूथ पीस क्लब, उत्तर प्रदेश के संगठनात्मक विस्तार की जिम्मेदारी दी गई है।