आगरालीक्स …(.Agra News 20th May)आगरा में 48 घंटे में रिकॉर्ड बारिश, 65 एमएम हुई बारिश, पढे आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में ताउते तूफान का असर अभी दिखाई दे रहा है, गुरुवार सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है और बादल छाए हुए हैं। सुबह 10 बजे तक धूप नहीं निकली है, तापमान में गिरावट आई है।
तीन डिग्री नीचे तापमान
गुरुवार को सुबह से बूंदाबांदी शुरू होने से तापमान में गिरावट आई है, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे पहुंच गया है। तापमान 22.5 डिग्री है। जबकि पिछले 48 घंटे में 65 एमएम से अधिक बारिश हुई है।
कल से निकलेगी धूप
मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार से धूप निकलेगी लेकिन तापमान नहीं बढेगा। 34 से 35 डिग्री के करीब ही तापमान रह सकता है।
आईएमडी का अनुमान
20-May 20.0 36.0 Partly cloudy sky
21-May 22.0 34.0 Mainly Clear sky
22-May 24.0 38.0 Mainly Clear sky
23-May 27.0 40.0 Mainly Clear sky
24-May 28.0 40.0 Mainly Clear sky
25-May 28.0 41.0 Mainly Clear sky
26-May 28.0 41.0 Mainly Clear sky