आगरालीक्स..(Agra News 20th May). आगरा में आज बच्चों को जल्दी जगना पडा, आज से स्कूलों की आनलाइन क्लासेज शुरू हो गई हैं। लेकिन अभी 9 से 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए ही आनलाइन क्लासेज शुरू की गई हैं।
आगरा में कोरोना के चलते आनलाइन क्लासेज भी बंद कर दी गईं थी, अब आनलाइन क्लासेज शुरू की जा रही हैं। गुरुवार से मिशनरी, कान्वेंट और सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 वीं तक के छात्रों के लिए आनलाइन क्लासेज शुरू कर दी गई, अभी प्राइमरी कक्षाओं के लिए आनलाइन क्लासेज शुरू नहीं की गई हैं।
सुबह सात बजे हो गई गुड मार्निंग
आनलाइन क्लासेज बंद होने से बच्चों की आठ से नौ बजे के बीच में गुड मार्निंग हो रही थी लेकिन आनलाइन क्लासेज शुरू होने से बच्चे सुबह सात बजे जग गए। 7 30 से आठ बजे के बीच में आनलाइन क्लासेज शुरू हो गईं।
कक्षा एक से आठ तक के छात्र भी करते रहे चेक
अभी कक्षा 9 से 12 वीं के छात्रों के लिए आनलाइन क्लासेज शुरू हुई हैं। लेकिन कक्षा एक से आठवीं के छात्र भी सुबह जगने के बाद चेक करते रहे कि उनके स्कूल में भी तो आनलाइन क्लासेज शुरू नहीं हो गई हैं।
