आगरालीक्स…(21 May 2021 Agra) आगरा में कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को निशुल्क शिक्षा देंगी आप्टा की शिक्षण संस्थाएं. पढ़ें पूरी खबर
कोरोना संक्रमण के कारण माता-पिता की मृत्यु होने से कई बच्चे अनाथ हो गए। साथ ही इन बच्चों के बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के सपने भी अंधकार में नजर आने लगे। इन बच्चों के बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के सपनों को साकार करने के लिए आगरा प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन के शिक्षण संस्थाओं में मुफ्त में शिक्षा दी जाएगी। शुक्रवार को आगरा प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मीटिंग हनुमान नगर में की गई। जिसमें पदाधिकारियों ने एकमत होकर तय किया कि आप्टा के तहत आने वाली सभी शिक्षण संस्थानों में कोरोना संक्रमण के कारण अनाथ हुए बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दी जाएगी। जिससे कि संक्रमण के कारण अनाथ हुए बच्चों का भविष्य निर्माण हो सके। आप्टा संस्थापक व संयोजक डॉ सुनील उपाध्याय ने बताया कि ऐसे बच्चे जिनके दोनों-माता व पिता का निधन कोरोना संक्रमण की वजह से हुआ है। उनको आगरा प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन की शिक्षण संस्थानों में निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। उपस्थित रहे आप्टा संस्थापक डॉ सुनील उपाध्याय, अध्यक्ष डॉ मोहित दीक्षित, कोषाध्यक्ष अंकुर जैन, सत्यवीर सिसोदिया, विजेंद्र सिंह, अनिल रजवानी, संतोष गुप्ता, हरीश चौधरी विकास गर्ग आदि मौजूद रहे.