आगरालीक्स….(21 May 2021 Agra) आगरा के जोंस मिल प्रकरण में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई. रज्जो जैन की मुनादी लगाकर संपत्ति की जब्त…पढ़ें पूरी खबर
आगरा के जोंस मिल प्रकरण में पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन ने शुक्रवार को आरोपी रज्जो जैन की एक संपत्ति को मुनादी लगाकर जब्त की. बता दें कि पिछले साल 19 जुलाई को जोंस मिल लाइन स्थित सोढ़ी ट्रांसपोर्ट के गोदाम के पीछे बम धमाका हुआ था. इस धमाके से ट्रांसपोर्ट के गोदाम की छत ढह गई थी. थाना छत्ता में इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था. इसकी जांच में पथवारी निवासी राजेंद्र प्रसाद जैन उर्फ रज्जो जैन का नाम सामने आया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रा रज्जो जैन सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसके बाद 5 नवंबर 2020 को रज्जो जैन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया. इसके बाद रज्जो जैन के खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई की गई. शुक्रवार को मीडिया रिपेार्ट के अनुसार एसएपी सिटी रोहन पी बोत्रेने बताया कि रज्जो जैन की कुल संपत्ति 6.80 करोड़ की चिन्हित की गई है. इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई थी. डीएम के आदेश के बाद शुक्रवार को राज कमल अपार्टमेंट को जब्त करने की कार्रवाई की गई.