आगरालीक्स.. (Agra News 23rd May)..आगरा में कोरोना कर्फ्यू सोमवार को समाप्त हो रहा था लेकिन अब 31 मई तक बढा दिया गया है।
पढे क्या हैं गाइड लाइन, क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा और कौन निकल सकता है बाहर।
आगरा में अब 31 मई सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। कोरोना कर्फ्यू में पाबंदी रहेगी लेकिन लोगों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कमी न रहे, इसका ध्यान रखा जाएगा।
1- फुटकर विक्रेता जो गली मोहल्ले और कालोनियों बस्तियों की परचून की दुकानें सुबह 7 बजे से 12 बजे तक खुलेंगी।
2- फुटकर परचून की दुकानों पर रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य है।
3- होलसेल सेमी होलसेल की दुकानें खाधान सामग्री की जैसे मोतीगंज रावतपाडा दरेसी गल्ला मंडी छता बाजार आदि सोमवार से सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगी।
4- होलसेल सेमी होलसेल की लोडिंग अनलोडिंग के लिए सुबह 7 बजे से 10 बजे तक का समय है।
5- सभी मार्किट फुटकर होलसेल के दुकानदार आवागमन के लिए अपने अपने ऐसोसिएशन से पहचान पत्र ऊपर आगरा व्यापार मंडल लिखकर नीचे अपनी ऐसोसिएशन का नाम लिखकर कर्मचारियो माल ढ़ोने वाले दलालों और संबधित लोगों को जारी करें यह जिलाधिकारी महोदय के आदेश है इसलिए इसका दुरुपयोग ना हो ।
5- प्लास्टिक पैकेजिंग के विक्रेता या पैकेजिंग का काम करने वाले भी सुबह 10 बजे से सांय 6 बजे तक खोल सकेंगे।
6- जिलाधिकारी महोदय ने चेतावनी दी है कि आगरा व्यापार मंडल अपने दुकानदारों से कह दे कि अगर किसी तरह की कालाबाजारी करने की कोई शिकायत मिली तो उनकी दुकान सील कर दिया जायेगा और उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज करायी जायेगी साथ में फुटकर विक्रेताओ को रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य है।
शाम सात बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें
वहीं, शराब की दुकान खोलने का समय बढा दिया गया है। शाम सात बजे तक शराब की दुकानें खुलेंगी।
