आगरालीक्स.. (Agra News 23rd May)आगरा में निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों पर एचआरसीटी के रेट निर्धारित कर दिए गए हैं, इसमें पीपीई और सैनेटाइजर का खर्चा भी शामिल है, क्या हैं रेट, कहां करें शिकायत।
आगरा में कोरोना के केस बढने पर एचआर सीटी की जांच 4000 से 5000 में की गई, लेकिन यह अधिक रेट है। सीएमओ डॉ आरसी पांडे ने बताया कि एचआर सीटी के चार्ज निर्धारित कर दिए गए हैं। इसमें पीपीई किट और सैनेटाइजर के चार्ज भी शामिल हैं। निर्धारित सेट से ज्यादा कोई नहीं वसूल सकता है।
ये हैं एचआर सीटी के रेट
16 स्लाइस तक 2000 रुपये
16 से 64 स्लाइस तक 2250 रुपये
64 स्लाइस से अधिक 2500 रुपये
अधिक चार्ज लेने पर यहां कर सकते हैं शिकायत
यह है कंट्रोल रूम का नंबर
0562- 2551601
सीएमओ कार्यालय
आईएमए भवन तोता का ताल
स्मार्ट सिटी सेंटर स्थित महामारी लोक शिकायत समिति
