आगरालीक्स…आगरा में अब ब्लैक फंगस को लेकर चिंता. आईएमए ने डीएम से की मुलाकात. कोरोना की तीसरी वेव पर भी चर्चा
कल देर शाम आईएमए का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी महोदय से मिला. जो मुख्य बातें चर्चा में आई उनमें सर्वप्रथम आजकल के कोविड-19 काल में ब्लैक फंगस जो एक नई महामारी का रूप लेती जा रही है उस से शहर को कैसे बचाया जाए, इस पर चर्चा हुई. इसके अलावा amphotericin दवाई की उपलब्धता एवं उसकी कालाबाजारी कैसे रोकी जाए इस पर बात रखी गई. डीएम ने बताया की दवाई आधार कार्ड एवं चिकित्सकीय परामर्श के बाद कमिश्नर साहब के यहां से उपलब्ध कराई जाएगी. अन्य बिंदु पर यह भी चर्चा हुई की महामारी की अगर तीसरी वेव् शहर में आती है तो उसमें आईएमए किसी भी बड़े अस्पताल जैसे एसएन मेडिकल कॉलेज या AFMEC हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे सकता है. डीएम ने आईएमए द्वारा गठित ग्रीवेंस सेल के कार्य को सराहा एवं विशेष रुप से डॉक्टर चतुर्वेदी और उनकी टीम के द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा की.