आगरालीक्स…आगरा में सड़क पार करते समय हुआ दर्दनाक हादसा. लंगड़े की चौकी के पास बेकाबू ट्रक ने युवक को रौंदा. मौत
आगरा में रविवार रात को हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया. कमला नगर थानांतर्गत लंगड़े की चौकी पर पैदल सड़क पार कर रहे एक युवक को ट्रक ने रौंद दिया. युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. युवक की उम्र 30 के आसपास है. पुलिस अभी मौके पर मौजूद है.
खबर में अभी अपडेट लिया जा रहा है.