Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Guru Amardas Patshah Ji Prakash Purv celebrated with joy and gaiety in Agra
टॉप न्यूज़

Guru Amardas Patshah Ji Prakash Purv celebrated with joy and gaiety in Agra

216

आगरालीक्स…आगरा में सिख धर्म के तीसरे गुरु, गुरु अमरदास पातशाह जी का पावन प्रकाश पूरब खुशियों व उल्लास के साथ मनाया गया.

फेसबुक पर लाइव हुआ कीर्तन रसधारा
सिख धर्म के तीसरे गुरु, गुरु अमरदास पातशाह जी का पावन प्रकाश पूरब समूह गुरु नानक नाम लेवा साध संगत ने बड़ी खुशियों और उल्लास के साथ पावन गुरबाणी से जुड़ कर मनाया. “सुखमनी सेवा सभा” द्वारा फेसबुक के माध्यम से आयोजित कीर्तन दरबार में कीर्तन की रस धारा बही, प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह व साथियों द्वारा गुरु अमरदास पातशाह जी की व वडयाई में शबद “भले अमरदास गुण तेरे तेरी उपमा तोहे बन आवे ” का गायन किया गया और कहा की बारिश की बूंदों की गिनती की जा सकती है, बसंत में खिले फूलों की गिनती हो सकती हैं, सागर में लहरों की गिनती की जा सकती हैं लेकिन गुरु अमरदास पातशाह तेरे कितने गुण हैं, इसकी कोई गिनती नहीं कर सकता.

घरों में बैठकर फेसबुक पर लिया हिस्सा
साथ ही उन्होंने गुरू अमरदास पातशाह द्वारा उच्चारित बानी “सतगुरु की सेवा सफल है जे को करे चित लाए” अर्थात वही सेवा परमेश्वर के दरगाह में कुबूल होती हैं जो सच्चे मन से चित् जोड़कर की जाए और बिना कामना के की जाए दिखावे की सेवा प्रभु के दर पर कुबूल नहीं होती हैं. इस भव्य कीर्तन दरबार में सभी गुरु नानक नाम लेवा संगत ने बहुत बड़ी गिनती में अपने-अपने घरों में बैठकर फेसबुक के माध्यम से हिस्सा लिया और बानी का गायन किया व सरवन किया और गुरु महाराज की खुशियां प्राप्त की.

कोरोना महामारी से मुक्त होने की अरदास की गई
अंत में इस जगत में चल रही कोरोना रूपी महामारी के लिए भी शब्द का गायन करके इस बीमारी से मुक्त होने की अरदास की गई और अमर दास जी का शब्द “जगत जलंदा रख ले अपनी कृपा धा र ” हे प्रभु जो जगत में यह दुख का वातावरण है. आप अपनी कृपा करके इसे दूर करो. इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग गुरमीत सिंह सेठी, जगमीत सिंह गुलाटी ,अशोक अरोड़ा संजय जटाना, बंटी ग्रोवर आदि गणमान्य व्यक्तियों का रहा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

टॉप न्यूज़

Agra News: Public holiday in UP, including Agra, on October 26 for Valmiki Jayanti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. सोमवार को बंद...

टॉप न्यूज़

Agra News: Enthusiasm abounds at the first promo run for the Agra Taj Half Marathon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन में उमड़ा उत्साह, 1500...

टॉप न्यूज़

MLC Election Agra 2026: 45.95% voting for the Graduates’ constituency, and 56.28% for the Teachers’ constituency in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एमएलसी चुनाव के लिए स्नातक में 45.95 प्रतिशत तथा शिक्षक...

error: Content is protected !!