आगरालीक्स..(Agra News 28th May). आगरा के कान्वेंट स्कूलों को फीस और परीक्षा परिणाम अपनी वेबसाइट पर अपलोड करना होगा, एक महीने का दिया समय, फीस छिपाने पर होगी कार्रवाई।
सीबीएसई ने संबदृध स्कूलों के लिए आदेश जारी किए हैं। इसके तहत स्कूल को अपनी वेबसाइट पर फीस का ब्योरा दर्ज करना होगा, इसके साथ ही परीक्षा परिणाम भी अपलोड करना होगा। इसके लिए एक महीने का समय दिया गया है।
फीस छिपाने पर कार्रवाई
सीबीएसई ने संबदृध स्कूलों को आदेश जारी किए हैं कि एक महीने में वेबसाइट पर फीस का ब्योरा दर्ज कर दें, ऐसा न करने पर संबदृधता समाप्त कर दी जाएगी।