आगरालीक्स.(Agra News 28th May). आगरा मेट्रो के कास्टिंग यार्ड में काम कर रहे कर्मचारियों ने की हडताल, हंगामा, कार्यदायी संस्था द्वारा भुगतान न करने पर फूटा आक्रोश।
आगरा में मेट्रो का काम चल रहा है, इसके लिए बमरौली कटारा में कास्टिंग यार्ड बनाया गया है। कास्टिंग यार्ड में मेट्रो के गार्डर और बीम की कास्टिंग होती है। आगरा मेट्रो के लिए कास्टिंग का काम कार्यदायी संस्था सेम इंडिया द्वारा किया जा रहा है। संस्था ने पेटी ठेकेदार को गार्डर और बीम की स्टील फ्रेबीकेशन काम काम दिया है। यहां 150 कर्मचारी काम कर रहे हैं।
5 महीने का 28 लाख बकाया भुगतान न करने पर हंगामा
गुरुवार को कास्टिंग यार्ड में काम करने वाले कर्मचारियों ने हडताल कर दी, काम बंद कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि पांच महीने का 28 लाख का बकाया है, लेकिन अभी तक दिया नहीं गया है। मामला गर्माने पर पुलिस पहुंच गई, कर्मचारी और ठेकेदार को थाने ले आई।
दोनों पक्षों में चलती रही वार्ता
पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। आगरा मेट्रो के प्रोजेक्ट निदेशक अरविंद राय का मीडिया से कहना है कि जल्द विवाद खत्म हो जाएगा, दोनों पक्षों में भुगतान को लेकर वार्ता चल रही है।