अलीगढ़लीक्स… अलीगढ़ में शराब ने 7 लोगों को अपने आगोश में ले लिया, शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र के गांव करसुआ में शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इन लोगों ने कल ठेके से शराब खरीदी थी और रात को उसका सेवन किया, जिसके बाद इन लोगों की हालत बिगड़ने लगी, इस दौरान 7 लोगों की मौत हो गई और बाकी 10 से अधिक लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां से या शराब ली गई थी उस ठेके को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया, इस मामले पर गांव वासियों ने उस ठेके पर कार्यवाही करने की मांग को करते हुए हंगामा काटा। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी गंभीर हालत है उनका इलाज जारी है।