आगरालीक्स…(28 May 2021 Agra) आगरा में पतंग बिजली के तारों में फंस गई. मांझा खींचते ही टकराए तार और फिर हुआ तेज धमाका…
नगला बिहारी की घटना
आगरा के एत्माद्दौला स्थित नगला बिहारी में गुरुवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब बिजली के तार आपस में टकरा गए और तेज धमाका हो गया. हादसे में एक लड़का बुरी तरह से झुलस गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नगला बिहारी निवासी 13 वर्षीय अरुण पुत्र श्यामवीर घर के पास ही एक मैदान में पतंग उड़ा रहा था. उसके साथ ही कई और बच्चे भी वहां पतंग उड़ा रहे थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसी दौरान अरुण की पतंग डोर टूटने के बाद रेलवे लाइन के किनारे लगे बिजली के तारों में फंस गई. इस पर अरुण वहां पहुंच गया. नीचे पतंग का मांझा लटक रहा था. इस पर अरुण ने पतंग तारों से निकालने के लिए मांझा खींचा. लेकिन उसके इस प्रयास से पोल पर लगे तार आपस में टकरा गए, जिसके बाद तेज धमाका हुआ. तारों के टकराने के बाद हुए धमाके में अरुण बुरी तरह से झुलस गया. आवाज इतनी तेज भी कि आसपास के इलाकों में भी सुनी गई. मौके पर मौजूद अरुण के साथियों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी तो वो तुंरत दौड़कर वहां पहुंचे. अरुण को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.