आगरालीक्स..(.Agra News 28th May ) आगरा में सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त ने फोन कर बुलाया, कार से पहुंचा युवक, गर्ल फ्रेंड को लेकर खूनी विवाद.
आगरा के कालिंदी विहार निवासी 20 साल का शिवम यादव अपनी ईको कार से शुक्रवार रात को मौसी को देखने गया था, उसके पास दोस्त निमेश ने फोन किया, उसे 80 फुटा रोड पर बुलाया। शिवम यादव अपने मौसेरे भाई प्रिंस और दोस्त अभिषेक के साथ ईको कार से 80 फुटा रोड पर पहुंचा। प्रिंस और अभिषेक ने पुलिस को बताया कि काशीराम आवास योजना के पास कालिंदी विहार निवासी रंगबाज आलोक यादव, सोनू जाट, चंद्रसेन, बाबी और टीटू मिल गए।
सीने में मारी गोली
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का मीडिया से कहना है कि चस्मदीद प्रिंस और अभिषेक ने बताया कि ईको कार को सोनू जाट ने रुकवा दिया और हवाई फायरिंग कर दी, शिवम ने कार दौडा दी। सोने सामने आया गया और कार चला रहे शिवम के सीने में गोली मार दी, उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, शिवम की मौत हो गई।
युवती से प्रेम संबंध का मामला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का मीडिया से कहना है कि पूछताछ में सामने आया है कि शिवम की एक युवती से दोस्ती थी, शिवम लडाई के एक मामले में जेल चला गया था, इससे उसकी युवती से दोस्ती टूट गई। युवती की दोस्ती सोनू जाट से हो गई, इसे लेकर विवाद चल रहा था, हालांकि अभिी जांच चल रही है, जांच में सही कारण पता चलेगा।
रंगबाज है आलोक यादव
इस मामले में आलोक यादव, सोनू जाट, चंद्रसेन, बाबी और टीटू आरोपी हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आलोक यादव रंगबाज है, जानलेवा हमले के मुकदमे में जेल जा चुका है और जमानत पर बाहर है। सोनू भी अपराधी किस्म का है, जबकि शिवम यादव मारपीट के मामले में जेल गया था।