Tuesday , 25 August 2026
Home बिगलीक्स SN Medical College, Agra doctors vote for Smart City
बिगलीक्स

SN Medical College, Agra doctors vote for Smart City

273

sn
आगरालीक्स
…..आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने की मुहिम में एसएन मेडिकल कॉलेज के युवा चिकित्सक भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने आॅनलाइन वोटिंग की, इसके साथ ही शहर में बच्चों से लेकर बुजुर्ग, मंत्री से लेकर पार्षद, अधिका​रियों से लेकर कर्मचारी आगे आ रहे हैं। इसके चलते स्मार्ट सिटी के लिए टॉप 20 शहरों में चुने जाने के लिए आगरा को करीब 80 हजार वोट मिल चुके हैं और वोटों की संख्या तेजी से बढ रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगरा पांच लाख वोट तक पहुंच सकता है। शनिवार को भी स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंगे करने को शहर में जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा। एंगे
दरअसल​ जिस शहर को ज्यादा वोट मिलेंगे, उसे टॉप 20 शहरों में शामिल किया जाएगा और इन्हीं शहरों को पहले चरण में स्मार्ट सिटी के लिए विकसित किया जाएगा। शहर में जगह जगह वोटिंग कराई जा रही है।
केंद्र सरकार द्वारा देश भर के चुनिंदा शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए 100 शहरों का चयन किया गया है। इन शहरों को चरणबदृध तरीके से स्मार्ट सिटी बनाया जाना है। पहले चरण में 20 शहर चुने जाएंगे, ये 20 शहर कौन से होंगे, इसके लिए वोटिंग कराई जा रही है। जिस शहर को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे, उसे टॉप 20 शहरों में शामिल किया जाएगा। इसके लिए शहर में जगह जगह कार्यक्रम हो रहे हैं।
स्मार्ट सिटी के लिए 28 को सेमिनार
स्मार्ट सिटी कैसा होगा? इसे लेकर सभी शहरवासियों के दिमाग में कल्पनाओं की उड़ान चल रही है। शहर की हकीकत और जरूरत की बिंदुवार तकनीकी चर्चा के लिए बड़ा मंच सजाने जा रहा है शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन आगरा। कीठम स्थित आनंद कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर में 28 नवंबर को स्मार्ट सिटी पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जा रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra news Live: Free Roadways Bus for Woman & one co passenger from Agra from 27th August 2026

आगरालीक्स …आगरा में 27 अगस्त सुबह छह बजे से तीन दिन में...

बिगलीक्स

Agra News: Differently-abled individuals protest at the Collectorate over their demands; DM listened to their grievances…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कलक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों दिव्यांग. इन मांगों को लेकर सड़क पर बैठकर...

बिगलीक्स

Famous Hathras YouTuber Chhavi Varshney and her mother die in an accident

आगरालीक्स…दुखद और दर्दनाक, हाथरस की फेमस यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की एक्सीडेंट में...

बिगलीक्स

Agra News Live: Market Open till 11 PM on Rakshabandhan & Janmashtami in Agra

आगरालीक्स… आगरा में रक्षाबंधन व जन्माष्टमी के चलते अब रात 11 बजे...

error: Content is protected !!